धरम जी ने खुद चुना अपनी बेटी के लिए वर: हेमा मालिनी
मुंबई। अभी जल्द ही धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल की इंगेजमेंट हो गयी। ज्यादातर लोग यही सोंचते हैं कि अहाना ने ही अपने लिए जीवन साथी चुना होगा, पर सच तो यह है कि धर्मेंद्र ने ही अपनी बेटी के लिए जीवन साथी चुना। बताया जाता है कि धर्मेंद्र ने ईशा की शादी में वैभव को नोटिस किया था और आहना को वैभव से मिलने की सलाह दी।
पापा धर्मेंद्र की सलाह पर आहना, वैभव से मिली और उन्हें वैभव से प्यार हो गया। इंगेजमेंट के बाद हेमा और धर्मेद्र दोनों ने अपनी बेटी और दामाद को आशीर्वाद दिया। हेमा मालिनी ने बताया कि वैभव एक अच्छा लड़का है और हम सब इस रिश्ते से खुश हैं।
इंगेजमेंट समारोह में देओल परिवार के सदस्य शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications