भारत के सबसे बड़े सुपर स्टार धरम जी ही हैं..
जी हां यह बात केवल वनइंडिया ही नहीं कह रहा है बल्कि यह बात बॉलीवुड भी जानता है। 1 जून को कलर्स के मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. में अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना 2 का प्रमोशन करने पहुंचे धर्मेंद्र के लिए शो के जज करण जौहर ने यही अल्फाज प्रयोग किये। जिसके लिए धर्मेंद्र ने उन्हें हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा। करण ने कहा कि हम लोगों की इतनी हिम्मत नहीं कि हम आपकी शान में कुछ कहें लेकिन फिर भी मैं यही कहना चाहता हूं कि बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार धरम पा जी है और कोई नहीं।
धर्मेंद्र ने कहा कि यह बॉलीवुड और देश की जनता का प्यार है जिसकी वजह से मैं यहां टिका हुआ हूं। कार्यक्रम में धर्मेंद्र के साथ सन्नी देओल और बॉबी देओल भी आये थे। तीनों को साथ देखना भारत की जनता के लिए एक सुखद अनुभव था।
मालूम हो कि बाप-बेटों की यह तिगड़ी 7 जून को सिल्वर स्क्रीन पर दिखायी पड़ने वाली हैं। फिल्म यमला पगला दीवाना की सीक्वेल है। धरम जी ने कहा कि अगर यमला पगला दीवाना 2 हिट होती है तो वह इस फिल्म के तीसरे पार्ट के बारे में भी सोच सकते हैं। इस फिल्म के जरिये आस्ट्रेलिया की मॉडल क्रिस्टीना अखीवा भी नजर आयेंगी जो कि धरम पा जी के साथ काम करने को अपना सौभाग्य मानती हैं।
आईये आपको दिखाते हैं यमला पगला दीवाना 2 की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











