88 की उम्र, दर्द में जी रहे हैं धर्मेंद्र? डिलीट किया पोस्ट, हाथ जोड़कर इसलिए मांगी माफी!

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन फैंस के लिए कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा हुआ है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल धर्मेंद्र ने एक पोस्ट को डिलीट करते हुए फैंस से माफी मांगी है।
उनका कहना है कि ये काफी दर्द भरा था। आखिर धर्मेंद्र को क्या हुआ और उन्होने ऐसी बात क्यों कही? ये जानने वाली बात है। धर्मेंद्र को इस पोस्ट में काले रंग की कैप पहने हुए देखा जा सकता है।
वो बैठे हुए हैं और हाथ में एक नोटबुक और पेन है.. शायद वो शायरी लिख रहे हैँ। जी हां, धर्मेंद्र शायरी लिखते हैं और कई बार उनकी एक एक लाइन जिंदगी की तमाम हकीकत को बयां कर देती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।
क्या लिखा धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने एक पोस्ट डिलीट किया था। दूसरे पोस्ट पर तस्वीर के साथ लिखते हैं, ''माफ करना दोस्तों, मेरा पहला पोस्ट काफी दर्र भरा था तो इसलिए डिलीट कर दिया।'' इसके साथ उन्होने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है। जैसे ही धर्मेद्र का पोस्ट सामने आया लोग इसपर बातें कर रहे हैं। हालांकि लोगों के द्वारा सवाल किए जा रहे हैं कि वो पहला पोस्ट क्या था। उन्होने क्यों इसको डिलीट किया है?
क्या बोले लोग
धर्मेंद्र के इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स आ रहे रहे हैँ। एक ने लिखा, ''नमस्कार धरम पाजी।'' एक ने लिखा, ''हम आपसे बहुत प्यार करते हैँ।'' एक ने लिखा, ''सबके प्यारे धरम पाजी।'' एक ने लिखा, ''क्या लुक है।'' एक का कहना था, ''आप दर्द में क्यों हैं।'' एक ने लिखा, ''आपको देखकर बड़ा हुआ हूं, लव यू धरम जी।'' इस तरह से ढेरों कमेंट्स आ रहे हैँ। हालांकि किसी तरह का रिएक्शन धर्मेंद्र की तरफ से नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications