ब्रीच कैंडी अस्पताल से लीक किया धर्मेंद्र का ICU वीडियो! पुलिस ने उठाया बड़ा कदम कर लिया गिरफ्तार

Dharmendra hospital video leak

Dharmendra ICU viral video: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे अस्पताल के एक कर्मचारी ने आईसीयू के अंदर चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया था। यह वीडियो जैसे ही सामने आया, लोगों की आंखें नम हो गईं लेकिन सुरक्षा में सेंध भी बताया गया।

अस्पताल से लीक हुआ वीडियो

यह वीडियो ब्रीच कैंडी अस्पताल में बनाया गया था, जहां धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से इलाज के लिए भर्ती थे। वीडियो 13 नवंबर को वायरल हुआ, ठीक उस दिन जब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

वायरल क्लिप में रोती नजर आईं प्रकाश कौर

वायरल क्लिप में धर्मेंद्र अस्पताल के बेड पर बेहोश हालत में दिख रहे हैं। उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल पास में खड़े नजर आ रहे हैं और काफी दिख रहे हैं। वहीं, सनी के बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर को वीडियो में रोते हुए देखा गया।

कर्मचारी को किया गिरफ्तार

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उस कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने यह वीडियो बनाया था। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद सनी देओल की टीम ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया, जिसमें मीडिया और लोगों से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की गई।

बयान में कहा गया- "धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वे अब घर पर आराम करेंगे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया उनकी सेहत को लेकर किसी तरह की अफवाहें न फैलाएं और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।"

टीम ने आगे कहा- "हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं। धर्मेंद्र जी सभी को बहुत प्यार करते हैं, इसलिए कृपया उनका भी सम्मान करें।"

11 नवंबर को फैली थी निधन की खबर

89 वर्षीय धर्मेंद्र को करीब एक हफ्ते पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक वे डॉक्टर्स की निगरानी में रहे। 11 नवंबर को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने झूठा दावा किया कि धर्मेंद्र का निधन हो गया है। इन अफवाहों पर बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सच बताया- "कुछ मीडिया चैनल झूठी खबरें फैला रहे हैं। पापा पूरी तरह से स्टेबल हैं और ठीक हो रहे हैं। कृपया हमारे परिवार को थोड़ी प्राइवेसी दें। सभी का धन्यवाद जिन्होंने पापा के लिए दुआ की।"

हेमा मालिनी ने जताया गुस्सा

धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी मीडिया पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- "जो हो रहा है, वह बेहद शर्मनाक है। कोई भी जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठे दावे कैसे कर सकता है? धर्मेंद्र जी इलाज ले रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।"

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X