धर्मेंद्र का हुआ निधन? नेताजी के पोस्ट ने मचा दी सनसनी, लिखा- 'आप चले गए, धरम पाजी'

Abhishek Manu Singhvi Dharmendra tweet: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं और फैंस उनकी सेहत ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं और इस बीच एक एक्टर को लेकर एक नेता ने ऐसा पोस्ट कर दिया कि इंडस्ट्री में हलचल ही मच गई और जब उन्हें एहसास हुआ कि उनसे गलती हो गई तो उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया।
कांग्रेस नेता का पोस्ट
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। हालांकि, इस खबर के सामने आते ही कुछ ही देर बाद अभिषेक ने अपना पोस्ट हटा लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
क्या लिखा था पोस्ट में
अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने पोस्ट में धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा था- 'जिंदगी ने खामोशी से एक सितारा गिरा दिया... धर्मेंद्र जी, वो हीमैन जिनके दिल में एक कवि बसता था... अब हमारे बीच नहीं रहे। 'अनुपमा' की मासूमियत से लेकर 'शोले' की आग तक, उन्होंने सिनेमा के हर रंग को जिया। आप चले गए, लेकिन हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे, धरम पाजी।'
लेकिन बाद में जब मनु सिंघवी को जब एहसास हुआ होगा कि उनसे गलती हो गई तो उन्होंने वो पोस्ट हटा दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले काफी दिनों ने धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो रखे हैं और लगातार डॉक्टरों की निगरानी में है।
धर्मेंद्र का करियर
धर्मेंद्र ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उन्होंने 'शोले', 'चुपके चुपके', 'सीता और गीता', 'धरम वीर', 'हकीकत', 'फूल और पत्थर' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) है, जिसमें अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा लीड रोल निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।
उनकी अचानक सेहत बिगड़ने की खबर ने फैंस को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार दुआ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












