वेंटिलेटर पर धर्मेंद्र? बेटे सनी देओल का ऐसा हाल देख फैंस की आंखें हुईं नम! वीडियो हुआ वायरल

Sunny Deol visits father Dharmendra

Sunny Deol visits father Dharmendra: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर धर्मेंद्र को लेकर फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। 89 साल के इस मशहूर एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन अब उनकी टीम ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।

टीम के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबीयत पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने धर्मेंद्र के फैंस को परेशान कर दिया है। अपने पिता की तबीयत की खबर मिलते ही सनी देओल तुरंत अस्पताल पहुंचे। 10 नवंबर की शाम उन्हें अस्पताल जाते हुए देखा गया। मीडिया कैमरों से बचने के लिए सनी ने अपना चेहरा ढक लिया और वे काफी परेशान नजर आए। उनके बेटे करण देओल भी दादा से मिलने अस्पताल पहुंचे।

पंजाब मंत्री ने की धर्मेंद्र के स्वस्थ होने की दुआ

इसी बीच, पंजाब के फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने धर्मेंद्र के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा, 'मैं गुरु साहिब से प्रार्थना करता हूं कि धर्मेंद्र जी जल्द ठीक होकर अपने परिवार के पास लौट आएं। वे हमेशा इसी तरह मुस्कुराते रहें और अपनी फिल्मों से लोगों को खुशी देते रहें।'

परिवार ने बताया - वेंटिलेटर की खबर झूठी है

धर्मेंद्र के परिवार के करीबी सूत्रों ने साफ किया कि वेंटिलेटर वाली सारी खबरें अफवाह हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा- 'धर्मेंद्र पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सनी देओल आज सुबह उनसे मिलने आए थे और अब घर लौट गए हैं। अगर कुछ गंभीर होता, तो पूरा परिवार अस्पताल में होता।'

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

89 साल के धर्मेंद्र को हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। अब वे अपनी अगली फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं, जिसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।

धर्मेंद्र के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वो जल्द फिर से बड़े पर्दे पर मुस्कुराते हुए दिखें।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X