वेंटिलेटर पर लेटे धर्मेंद्र का चुपके से वीडियो बनाने वाला अस्पताल कर्मचारी गिरफ्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। उनकी स्थिति में जल्द सुधार आए इसलिए उसके परिवार वालों ने धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन अचानक से ही उनकी झूठी मौत की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगीं। हालांकि फिर हेमा मालिनी ने ट्वीट करते हुए बताया कि धर्मेंद्र एक दम ठीक हैं। साथ ही हेमा मालिनी ऐसी अफवाहें फैलाने वालों की जमकर फटकार लगाई।
ICU का वीडियो वायरल
इतना ही काफी नहीं था कि अचानक ही एक ब्रीच कैंडी अस्पताल का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें देखा गया कि धर्मंद्र ICU में भर्ती हैं। उनके पास उनका पूरा ही परिवार है, लेकिन पति की ऐसी स्थिति देख प्रकाश कौर खुद को रोक नहीं पाती हैं वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। वह कहती हैं भगवान ठीक कर दो ईना नू। सनी देओल अपनी मां को संभालते नजर आते हैं। वहीं बॉबी देओल पिता के पैर दबाते दिखते हैं। इस वीडियो ने उनके फैन्स को चौंका दिया। ICU की यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई। फैन्स और सितारों के इस वीडियो को देख आंसू टपकने लगे।
अस्पताल के कर्मचारी को किया गया गिरफ्तार
लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस वीडियो को शेयर करने वाले पर गुस्सा जाहिर किया। वहीं एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक जिस अस्पताल कर्मियों ने धर्मेंद्र का छिपकर ICU से वीडियो बनाया अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
परिवार ने दिया आधिकारिक बयान
आपको बता दें कि बुधवार को धर्मेंद्र की अस्पताल से छुट्टी करवा ली गई थी। जिसके बाद परिवार की ओर से एक बयान आया कि धर्मेंद्र को घर ले आया गया है। उनका इलाज घर से ही जारी रहेगा। इसी के साथ ही परिवार ने यह भी कहा कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए, लेकिन इसके बाद भी लगातार धर्मेंद्र के घर के आगे कुछ पैपराजी दिखे जिन्हें देखकर सनी देओल आग बबूला हो गए।


Click it and Unblock the Notifications