‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, रिसीव करते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी, बेटी अहाना के छलके आंसू

Dharmendra Padma Vibhushan: धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया। 25 मई को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में यह सम्मान उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया।

Dharmendra Padma Vibhushan

यह पल पूरे परिवार के लिए बेहद इमोशनल था। जैसे ही हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आई। इस खास अवसर पर उनकी बेटी अहाना देओल भी अपने पति वैभव वोहरा के साथ में समझ में पहुंची थी।

पिता को याद कर भावुक हुईं अहाना देओल

समारोह के दौरान जब हेमा मालिनी धर्मेंद्र का सम्मान लेने के लिए पहुंची थी तो अहाना देओल खुद को संभाल नहीं पाई और काफी इमोशनल हो गई। पिता के लिए मिला हुआ यह बड़ा सम्मान देखकर उनकी आंखें भी भर आई। इस दौरान उनके पति वैभव भी उनको संभालते हुए नजर आए।

भारतीय सिनेमा के 'ही-मैन' थे धर्मेंद्र

पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक वेबसाइट पर धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा के सबसे बहुमुखी और सफल अभिनेताओं में से एक बताया गया है। उन्हें बॉलीवुड का 'ही-मैन' कहा जाता था और अपने लंबे करियर में उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और इमोशनल किरदारों में धर्मेंद्र ने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

पहले भी मिल चुका था पद्म भूषण

धर्मेंद्र को इससे पहले साल 2012 में पद्म भूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। अब पद्म विभूषण मिलने के बाद उनके नाम एक और बड़ा राष्ट्रीय सम्मान जुड़ गया है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और उनके पुराने फिल्मों के क्लिप्स शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कई दिग्गज सितारों को मिला सम्मान

पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं, बल्कि कला और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। मलयालम सुपरस्टार ममूट्टी, मशहूर सिंगर अलका याग्निक और विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। हालांकि, समारोह में ममूट्टी और अलका याग्निक मौजूद नहीं रहे। वहीं पीयूष पांडे की ओर से उनकी पत्नी नीता पांडे ने सम्मान ग्रहण किया।

इन सितारों को मिलेगा पद्म श्री

इसके अलावा आर. माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी, सतीश शाह, राजेंद्र प्रसाद और मुरली महा को पद्म श्री सम्मान देने की घोषणा की गई। हालांकि समारोह में आर माधवन नजर नहीं आए।

Read more about: dharmendra hema malini ahana deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X