Pics हेमा-धर्मेंद्र की बेटी अहाना की गोद भराई!
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सबसे छोटी बेटी अहाना देओल के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए अहाना देओल के परिवार वाले बेहद उत्साहित हैं। यहां तक कि अहाना देओल की बहन ईशा देओल ने तो अहाना के आने वाले बच्चे के स्वागत के लिए बड़ी पार्टी का आयोजन भी कर डाला।

अहाना देओल की गोद भराई पार्टी के दौरान ईशा देओल ने अपने करीबी बॉलीवुड दोस्तों को भी आमंत्रित किया। ईशा देओल ने ट्विटर पर एक तस्वीर के साथ लिखा मेरी छोटी बहन के बच्चे के लिए गोद भराई की रस्म। इस तस्वीर में हेमा मालिनी भी बेहद खुश नज़र आ रही हैं।
अहाना देओल ने भी पार्टी की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।
hema malini ahana deol esha deol dharmendra bollywood हेमा मालिनी अहाना देओल ईशा देओल धर्मेंद्र बॉलीवुड


Click it and Unblock the Notifications