..................... Dharmendra Health Update 89 years old actor Recovering Well After Hospital Discharge - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र की हालत पर बड़ी खबर! अस्पताल से आने के बाद कैसी है तबीयत? डॉक्टर ने बताया पूरा हाल

Dharmendra health update

Dharmendra health update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत में अब पहले से काफी सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 89 साल के धर्मेंद्र अब घर पर ही इलाज ले रहे हैं और डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धर्मेंद्र की तबीयत अब ठीक है और वह पहले की तुलना में अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं। यह खबर सामने आते ही फैंस ने राहत की सांस ली, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही थीं।

क्यों अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा?

31 अक्टूबर से कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ा। डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और उनकी स्थिति कंट्रोल में आने लगी। एक हफ्ते पहले उन्हें डॉक्टरों की सलाह के साथ घर भेज दिया गया, जहां अब उनकी देखभाल परिवार और मेडिकल टीम कर रही है।

डॉक्टर्स ने साफ कहा है कि उनकी आगे की मेडिकल केयर घर पर ही की जाएगी। वहीं, परिवार ने भी मीडिया और लोगों से अनावश्यक अफवाहें न फैलाने और उन्हें प्राइवेसी देने की अपील की थी।

जन्मदिन की तैयारियों की चर्चा

कुछ दिन पहले खबर आई कि स्थिति स्थिर होने के बाद धर्मेंद्र के परिवार वाले 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन खास तरीके से मनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, देओल परिवार ने इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फेक न्यूज पर ईशा देओल और हेमा मालिनी नाराज

11 नवंबर को सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरें फैल गई थीं। इस पर उनकी बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'मेरे पापा स्टेबल हैं और ठीक हो रहे हैं। कृपया झूठी खबरें फैलाना बंद करें और हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।'

हेमा मालिनी ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की फेक रिपोर्ट्स बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अनादरपूर्ण हैं। उन्होंने मीडिया से अपील की कि सही जानकारी के बिना ऐसी खबरें न फैलाएं।

जल्द दिखाई देंगे नई फिल्म में

काम की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X