अब धर्मेंद्र की एक झलक देख पाना भी होगा मुश्किल, परिवार ने उठाया बड़ा कदम, पुलिस ने किए सुरक्षा के ये इंतजाम

89 साल के हो चुके बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं, लेकिन जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। तब उनके ना रहने की अफवाहें मीडिया में फैल गईं। हालांकि धर्मेंद्र के स्वस्थ्य होने पर भी इस तरह की खबर सुन परिवार वालों ने नाराजगी जाहिर की। हेमा मालिनी ने ऐसी अफवाह फैलाने वालों की जमकर फटकार लगाई। धर्मेंद्र के बारे में ऐसी ऐसी खबरें सुन परिवार वैसे ही मीडिया से नाराज था। वहीं आज सुबह ही सनी देओल का मीडिया पर गुस्सा फटा। सनी देओल ने जमकर पैपराजी की क्लास लगाई।
पुलिस ने हटाया सभी मीडिया कर्मियों को
सनी देओल ने कहा- 'आपके घर में मां-बाप नहीं हैं...शर्म नहीं आती आपको। घर में मां है बाप हैं बच्चे हैं और आप उनके वीडियो बनाकर भेज रहे हो। शर्म आनी चाहिए।' इस दौरान सनी देओल की भाषा और चेहरे के एक्सप्रेशन से मालूम हो रहा है कि वह बहुत ही ज्यादा गुस्से में हैं। वहीं अब बता दें कि सनी देओल के इस गुस्से के बाद परिवार ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ा फैसला किया है। परिवार का कहना है कि रोड पर मीडिया के खड़े रहने और बार-बार घर के अंदर का फुटेज लेने से असुविधा हो रही है। वहीं राह से गुजरने वालों को भी परेशानी हो रही है। सेलिब्रिटी को घर के रखा है। वह बस कैसे भी करके एक क्लिप लेना चाहते हैं।
हेमा मालिनी ने दी जानकारी
वहीं बता दें कि जैसे ही परिवार ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आते ही मीडिया को धर्मेंद्र पाजी के घर के बाहर से हटाया। अब से धर्मेंद्र के घर के आस पास किसी भी एजेंसी की मीडिया के खड़े होने पर पुलिस एक्शन में आएगी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर पूरा परिवार ही परेशान है। हेमा मालिनी ने बताया कि बच्चे सोए नहीं हैं। धर्मेंद्र जी की हेल्थ को लेकर हर एक को कंसर्न है। हालांकि पहले से धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य में सुधार है।


Click it and Unblock the Notifications











