Dharmendra Gym: 89 की उम्र में धर्मेंद्र ने जिम में काटा गदर, लेग एक्सरसाइज के बाद दिखाई मजबूत टांगे

Dharmendra

Dharmendra Gym Video: सुपरस्टार धर्मेंद्र इन दिनों फिल्मों से दूर अपने गांव अपने पिंड में देसी लाइफ जी रहे हैं। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र अपने खानपान और फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। धर्मेंद्र ने अब एक बार फिर से अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जिम से वायरल धर्मेंद्र का वीडियो

धर्मेंद्र के इस वीडियो की बात करें तो वो जिम में बैठकर अपनी फिटनेस दिखा रहे हैं। धर्मेंद्र अपनी मजबूत टांगे दिखाते हैं। उनका ये अंदाज देख फैंस के साथ साथ तमाम सेलेब्स और उनके सभी बच्चे उनसे काफी इंप्रेस दिखाई दे रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस लुटा रहे हैं खूब प्यार

इस वीडियो को देखकर एक शख्स ने कहा, ''सर आप बहुत सरल इंसान हैं। इसलिए इतने अच्छे अभिनेता भी।'' एक ने लिखा, ''दिखावे की जिंदगी सिर्फ कहीं बेहतर असल जिंदगी हो और आदमी को अपनी जमीन से जुड़े रहना चाहिए बड़ा सुकून मिलता।'' एक ने लिखा, ''आपकी फिल्मों का बहुत दीवाना है मेरे पापा।'' एक ने लिखा, ''ऐसा जीवन हम रोज जीते है हम गांव से आते है।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं।

देसी ठाट बाट के मजे ले रहे हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो पूरा का पूरा उनके गांव वाली लाइफ और देसी लाइफस्टाइल वाली वीडियो से पटा हुआ है। फिल्मों की चकाचौंध से दूर धर्मेंद्र फिलहाल देसी ठाठ बाट के पूरे मजे लेते दिखाई देते हैं। फैंस उनके इस देसी अंदाज पर खूब प्यार लुटाते हैं।

धर्मेंद्र की आंख की सर्जरी

बता दें कि धर्मेंद्र ने हाल ही में अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया है। वहीं अस्पताल से निकलने के बाद धर्मेंद्र पैपराजी से कहते हैं कि 'मेरी आंख में दिक्कत हो रही थी, लेकिन मैं बहुत स्ट्रांग हूं। लव यू मेरी ऑडियंस, लव यू मेरे फैन्स'। बता दें कि धर्मेंद्र के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या हो गया आपको प्लीज अपना ख्याल रखें। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सर। वहीं दूसरे यूजर ने एक रोते हुए इमोजी को शेयर करते हुए लिखा- आपके फेवरेट सितारे उम्र के साथ कितने बदल गए हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-ज्यादा अल्कोहल पीने की वजह से दिक्कत हो रही हो।

Read more about: dharmendra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X