बॉबी देओल का खूंखार लुक देख सहम गए पापा धर्मेंद्र, बोले- 'मेरा मासूम बेटा, एनिमल...'

रणबीर कपूर काफी धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैँ। इस वक्त उनकी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा है और जब से उनका लुक सामने आया है लोग हैरान हैं। लेकिन उनके अलावा बॉबी देओल की चर्चा भी काफी तेजी से हो रही है और उनके लुक ने भी सोशल मीडिया पर आग लगाई हुई है।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वो निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर और बॉबी देओल के अलावा एनिमल से पूरी स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक आउट हो चुके हैं। इस वक्त बॉबी देओल की एक शर्टलेस तस्वीर सामने आई है जो कि एनिमल लुक की है।
इसमें बॉबी देओल इतने खतरनाक लग रहे हैं कि धर्मेंद्र तक चौंक गए हैँ। जी हां, धरम पाजी ने बेटे की इस हालत को देखकर एक पोस्ट किया है जो कि चर्चा में है। उन्होने बॉबी देओल की तस्वीर के साथ लिखा, ''एनिमल में मेरा मासूम बेटा........''
धर्मेंद्र का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो में बॉबी देओल को शर्टलेस और चाकू के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। फैंस का कहना है कि बॉबी देओल का इतना खतरनाक लुक पहले उन्होने कभी नहीं देखा है।
इसकी रिलीज की बात करें तो फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम लंबित होने के कारण इसे 1 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। बॉबी 2019 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।
उन्हें आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर 'हाउसफुल 4' में देखा गया था। अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में बॉबी देओल किस तरह की परफॉर्मेंस देते हैँ। इसके अलावा वो अपनी वेब सीरीज आश्रम को लेकर भी खबरों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications