Dharmendra से मीडिया ने ईशा देओल की शादी में सनी-बॉबी के शामिल ना होने पर किए सवाल, गुस्से से बौखलाए एक्टर

धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार हैं। बता दें कि हाल ही में उनके पोते करण देओल की शादी हुई। जहां पर खुद धर्मेंद्र और उन्हीं के बड़े बेटे सनी देओल ने भी जमकर डांस किया। करण देओल की शादी में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ-साथ उनकी बेटियां ईशा और अहाना देओल कहीं भी नजर नहीं आई थी। लेकिन अब धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो कि ईशा देओल की शादी का है। इस वीडियो में धर्मेंद्र रिपोर्टर्स पर भड़कते हुए नजर आए।
धर्मेंद्र का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेडिट पर धर्मेंद्र का एक वीडियो जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो ईशा देओल की शादी का है जहां पर धर्मेंद्र ने ब्लैक कोट पहन रखा है। लेकिन एक महिला रिपोर्टर उनसे सवाल करती है कि सनी और बॉबी देओल शादी में आएंगे या फिर नहीं आएंगे। जिसके सवाल में धर्मेंद्र बहुत ही फनी स्टाइल में कहते हैं "अब क्या कहूं"। जिसके बाद में इस वीडियो में मैंने मीडिया के सामने अपने दामाद की खूब तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि "मुझे मेरी बेटी के लिए बहुत ही अच्छा और नेक इंसान मिला है। मैं उनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी बनी रहे इसके लिए कामना करता हूं।"
Dharmendra's funny and angry reaction when asked about the absence of Deol brothers at Esha's wedding
by u/Chotkididi in BollyBlindsNGossip
धर्मेंद्र ने गुस्से में दिखाई रिपोर्टर को उंगली
इसी के आगे वीडियो में दिखाया गया कि एक रिपोर्टर सवाल करता है कि बहन की शादी में भाई शामिल क्यों नहीं हुए हैं। जिस पर धर्मेंद्र गुस्सा हो जाते हैं और उंगली उठाते हुए कहते हैं कि "आप अपनी बकवास बंद करो"। बता दें कि धर्मेंद्र के इस थ्रोबैक वीडियो पर जमकर सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा देओल और अहाना देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटियां हैं। तू वही सनी देओल और बॉबी देओल की बात करें तो वह है धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। इसी वजह से दोनों परिवार एक दूसरे से हमेशा से ही अलग रहे।


Click it and Unblock the Notifications