बेटी के बॉलीवुड डेब्यू के वक्त धर्मेंद्र ने दिया था ये गुरुमंत्र, निधन के बाद ईशा देओल का वीडियो हुआ वायरल

Dharmendra

Dharmendra to Esha Deol during debut: धर्मेंद्र इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं और छोड़ गए हैं कई कहानियां, बच्चों की सफलता और हेमा मालिनी से अफेयर के कई किस्से। लेकिन इस वक्त एक वीडियो ईशा देओल का वायरल हो रहा है जिसमें वो बता रही हैं कि धर्मेंद्र ने करियर की शुरुआत के वक्त उनको कौन सा गुरुमंत्र दिया था।

तमाम खबरों की मानें तो सनी देओल और बॉबी देओल नहीं चाहते थे कि उनकी बहनें फिल्मों में आएं लेकिन ईशा को हेमा और धर्मेंद्र ने सपोर्ट किया था। ईशा देओल ने उसी वक्त एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि पापा ने क्या शिक्षा दी है।

धर्मेंद्र का ईशा को गुरुमंत्र

ईशा देओल इस दौरान एक इंटरव्यू पर थीं और उन्होने पापा (धर्मेंद्र) को लेकर कहा, ''सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते समय ही नहीं बल्कि हमेशा ही मेरे माता जी और पिता जी ने मुझसे यही कहा है कि सक्सेस और फेलियर जिंदगी में हर चीज का हिस्सा होते हैं। खास कर के जब मैं करियर की शुरुआत कर रही थी कि तो उन्होने कहा था कि, सफलता हो तो उसको सिर पर मत चढ़ने देना और अगर फेल हो तो ज्यादा दिल पर मत लेकर बैठ जाना। न्यूट्रल गियर पर हमेशा रहना।''

ईशा देओल का ये वीडियो अब धर्मेंद्र के निधन के बाद वायरल हो रहा है। बता दें कि ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। धूम के टाइटल ट्रैक में दमदार परफॉर्मेंस के लिए उनको आज भी जाना जाता है।

ईशा देओल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी और ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनको काफी पसंद किया गया था और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी ईशा देओल को मिला था। हालांकि उनका करियर कुछ खास नहीं रहा क्योंकि उनको हमेशा से ही हेमा मालिनी से कंपेयर किया जाता रहा है। ईशा ने करियर खत्म कर भरत तख्तानी से शादी की थी लेकिन ये शादी भी 11 साल के बाद टूट गई थी। हालांकि पिता का दिया हुआ मंत्र हमेशा उनके काम आया। देखिए वीडियो जो कि mamaraazzi ने साझा किया है...

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X