..................... Dharmendra funeral videos Prakash kaur hema malini esha sunny deol obby deol Amitabh Bachchan crying inconsolably - Hindi Filmibeat

Dharmendra Funeral Video: धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फटा प्रकाश-हेमा का कलेजा, श्मशान में बिलखा पूरा परिवार

Dharmendra Funeral Video

Dharmendra Funeral Videos: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है और लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। IANS की ने इस खबर की पुष्टि की है। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया जा रहा है। ऐसे में धर्मेंद्र के परिवार से लेकर पूरा बॉलीवुड उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए एकजुट है।

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के तमाम इमोशनल कर देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। अभिनेता का घर पर ही इलाज चल रहा था ऐसे में उन्हें एंबुलेंस से ही श्मशान भूमि ले जाया गया।

धर्मेंद के निधन से उनके पूरे परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ पूरे देश में शोक ही लहर दौड़ गई है। धर्मेंद्र की एंबुलेस के पीछे हेमा मालिनी की गाड़ी दिखाई दी। इस दौरान हेमा मालिनी पूरी तरह से सदमें में दिखाई दीं। हालांकि परिवार और बच्चों के लिए उन्होंने इस सबसे मुश्किल समय में भी खुद को संभाला हुआ है।

पिता धर्मेंद्र के निधन से बेटी ईशा देओल पूरी तरह से टूट गई हैं। ईशा बदहवास हालत में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई हैं। बता दें कि कई दिनों से लगातार धर्मेंद्र का पूरा परिवार उनके ईर्द गिर्द बना हुआ था।

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके सबसे खास दोस्त अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे हैं। बता दें कि शोले के बाद से जय वीरू की दोस्ती ने दुनिया में मिसाल कायम कर दी थी। अब ये जोड़ी हमेशा के लिए बिछड़ गई है और इसके दुख बिग बी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X