88 साल की उम्र में टूटा पैर लेकर इस हालत में अकेले गांव में दिखे धर्मेंद्र, इधर जीत के जश्न में डूबी हैं हेमा

Dharmendra Fractured Leg Viral Video: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी जिंदगी के भरे दिखाई देते हैं। घर्मेंद्र आज की पीढ़ी से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार जुड़े रहने का प्रयास करते हैं। वहीं अब एक बार फिर से हीमैन का नया वीडियो सामने आया है जिसके कारण उनके फैंस जरा टेंशन में आ गए हैं।
धर्मेंद्र ने कुछ देर पहले ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसको देखने के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई हैं। क्योंकि उनके एक पैर में प्लास्टर सपोर्टर नजर आ रहा है। क्या 88 की उम्र में धर्मेंद्र के हड्डी फिर टूट गई है? ये सवाल हम नहीं अब उनके फैंस पूछ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में धर्मेंद्र ने कुछ ऐसा शेयर किया, जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि उनके पैर में प्लास्टर चढ़ा है।
धर्मेंद्र इन दिनों अपने फॉर्म हाउस में क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर फैंस को इसकी एक झलक दिखाई। लेकिन चिंता करने वाली बात यह है कि उनके सीधे पैर में फ्रैक्चर नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस भी परेशान नजर आ रहे हैं और पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है और यह चोट कैसे लग गई है।
धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह ग्रे स्वेटशर्ट और नीले रंग का पजामा पहने नजर आ रहे हैं। 'शोले' स्टार कुर्सी पर बैठे हैं और उनके सीधे पैरों में प्लास्टर लगा हुआ दिख रहा है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- 'जख्मी शेर.... बिजी अगेन।'
एक्टर को इस हाल में देख फैंस घबरा गए। फैंस पूछ रहे हैं कि ये चोट पुरानी है या फिर पैर की हड्डी टूट गई है। एक यूजर ने लिखा- 'सर जी क्या हुआ आपको. ठीक तो हो ना अब'. एक अन्य ने लिखा- 'शेर कितना भी बुढ़ा क्यों न हो जाए राज तो उसी का ही रहेगा'। इसके साथ ही आपको बता दें कि अब धर्मेंद्र अपना ज्यादातर समय मुंबई की भागदौड़ से दूर पंजाब में अपने गांव में बिताते हैं तो वहीं हेमा मालिनी ने खुद को पूरी तरह से राजनीति में बिजी कर लिया है। हेमा मालिनी इन दिनों अपनी चुनावी जीत के जश्न में डूबी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications