पोते करण देओल के लिए सालों बाद सामने आयीं 'धर्मेंद्र' की पहली पत्नी, तस्वीरें वायरल
देओल परिवार के एक और बेटे का डेब्यू आज हो गया। सनी देओल के बेटे करण देओल के लिए आज बेहद खास दिन है। आज उनकी डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास रिलीज हुई है। इस खास मौके पर पहली बार पूरा देओल परिवार एक साथ नजर आया। ये मौका रहा गुरुवार की रात , फिल्म की स्क्रीनिंग का।
जहां पर अरसे बाद धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर को देखा गया। अपने पोतो को सपोर्ट करने के लिए प्रकाश कौर यहां पर पहुंची और मीडिया के सामने नजर आयीं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश को मीडिया के सामने काफी कम या ऐसा कह लें कि किसी खास मौके पर देखा जाता है।

जो कि आता ही नहीं है। ऐसे में प्रकाश कौर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रकाश कौर काफी सिंपल लुक में दिखाई दीं। प्रकाश के साथ धर्मेंद्र भी स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। लेकिन साथ नहीं। वहीं सनी देओल और उनकी पत्नी पूजा देओल भी इस मौके पर नजर आएं।


Click it and Unblock the Notifications











