फैन ने सीने पर गुदवाई सनी- बॉबी और धर्मेंद्र की तस्वीर, एक्टर के घर के सामने किया डांस, VIDEO

Dharmendra fans tattooed on chest: बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का आज 89वां जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को तमाम शुभकामनाएं मिल रही हैं।
बेटे और बेटियों ने तस्वीर शेयर कर पिता को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। वहीं हाल ही में धरम पाजी को अपने फैन की तरफ से ऐसी शुभकामना मिली है जिसे वह कभी भूल नहीं सकते।
फैन ने धरम पाजी के लिए सीने पर गुदवाई तस्वीर
जी हां, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र के जन्मदिन के खास मौके पर एक फैन उनके घर के बाहर सुबह से ही आकर बैठ गया। इतना ही नहीं वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने सीने पर अपने फिल्म का सीन गुदवाया है जब सनी देओल, धरम पाजी और बॉबी देओल साथ गले मिलते हैं। इस तस्वीर के साथ ही शख्स ने अपने सीने पर 'Apne' भी गुदवाया है।
सोशल मीडिया पर छा गया शख्स
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स सनी देओल के गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। शख्स को इस तरह के डांस करता देख और धरम पाजी के लिए इतना प्यार देख लोग हैरान रह गए है। वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं सोशल मीडिया पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- क्या बात है इतनी दीवानगी। तो वहीं दूसरे ने कहा-सच्चा फैन लग रहा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-ऐसा डांस करने के लिए कितने रुपये लिया है। तो वहीं दूसरे यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- हद हो गई वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications