VIDEO: धर्मेंद्र के जबरा फैन का रो रोकर बुरा हाल, हाथ में तस्वीर लिए बेसुध हुआ शख्स सिर्फ मांगता रहा दुआएं

Dharmendra Fan Video: सुपरस्टार धर्मेंद्र की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर्स ने कहा है कि उनका आगे का इलाज उनके घर पर ही होगा। इसी बीच पूरे देश में खुशी की लहर है साथ ही दुआओं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं लगातार जारी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये वीडियो धर्मेंद्र का एक जबरा फैन का है। वीडियो में फैन धर्मेंद्र के लिए दुआएं करते दिखाई दे रहे हैं। ये शख्स इस दौरान काफी भावुक होता और रोता दिखाई दे रहा है। हाथ में तस्वीर के साथ एक फ्लेसी पड़का हुआ है जिसपर लिखा है, "हे ईश्वर कृपा करके धरम जी को जल्दी ठीक कर दीजिए।"
इसके साथ ही वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो रोते दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र के लिए यहां दुआएं करने वाले सिर्फ एक ये ही नहीं है बल्कि वहां और पूरे देश भर में ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है।
सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का एक फैन अपने घर पर उनके लिए प्रार्थना करता दिखा। परिवार के साथ मिलकर फैन ने हवन किया। साथ ही धर्मेंद्र की फोटो लगाकर उनके नाम की पूजा करवा रहे हैं, जिससे वह जल्दी ही स्वस्थ हो जाएं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है और अब आगे का उनका इलाज उनक घर पर ही जारी रहेगा। धर्मेंद्र का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतित समदानी ने पीटीआई से कहा, "धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है।"


Click it and Unblock the Notifications