..................... Dharmendra Deol celebrates his 77th birthday, धरम गरम धर्मेंद्र के कुछ बेहतरीन ट्वीट्स - Hindi Filmibeat

धरम-गरम धर्मेंद्र के कुछ बेहतरीन ट्वीट्स

बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र सिंह देओल का आज 77 वां जन्मदिन है। हाल ही में धर्मेंद्र ने ट्वीट किया था कि वो साउथ अफ्रीका जा रहे हैं। हो सकता है कि अपना जन्मदिन भी धर्मेंद्र साउथ अफ्रीका में ही मना रहे हों। धर्मेंद्र इंडस्ट्री के एक हैंडसम अभिनेता रहे हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर लाखों दिलों पर राज किया है। उनकी रोमांटिक फिल्में तो आज भी लोगों को बेहद पसंद आती हैं। 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे के साथ बॉलीवुड में अपने करिय की शुरुआत करने के बाद से लेकर अभी तक धर्मेंद्र एक्टिंग की दुनिया में जमे हुए हैं।

धर्मेंद्र आजकल छोटे परदे पर भी बतौर जज के रुप में आ रहे हैं। इंडिया गॉट टैलेंट के पिछले कई सीजन में धर्मेंद्र जज के रुप में नज़र आए हैं। एक्टिंग के साथ ही वो राजनीती से भी काफी जुड़े रहे हैं। धर्मेंद्र की हिट फिल्मों में फूल और पत्थर, बंदिनी, सीरत, अनपढ़, पूजा के फूल, आई मिलन की बेला, शोले, काजल, मैं भी लड़की हूं, धर्मवीर, राजा जानी, शोले, जुगनू, दोस्त, चरस, शरारत, गुलामी, पत्थर और फूल, मेरा गांव मेरा देश, यादों की बारात, रेशम की रोटी, आये दिन बहार के जैसी फिल्में शामिल हैं।

धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी के साथ शादी करने के बाद भी खुद को बॉलीवुड का हिट हीरो बनाए रखा। धर्मेंद्र के दोनों बेटे सन्नी देओल और बॉबी देओल भी बॉलीवुड के जाने माने हीरो रहे हैं। लेकिन धर्मेंद्र की तरह उनके बेटों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। उनकी बेटी ईशा देओल भी बॉलीवुड में सफलता नहीं पा सकीं। बतौर निर्माता भी धर्मेंद्र ने अपने दोनों बेटों के लिए कुछ फिल्में बनाईं। घायल उन्होंने सनी के लिए बनाई और वो हिट रही। इसके लिए उन्हें बेस्ट निर्माता का अवॉर्ड भी मिला। आइये दिखाते हैं आपको धर्मेंद्र के कुछ बेहतरीन ट्वीट्स।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X