हाथों में बासी रोटी... टकने की टूटी हड्डी... 88 की उम्र में धर्मेंद्र की ऐसी हालत देख कांपी लोगों की रूह

Dharmendra

Dharmendra Viral Photo: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कभी बॉलीवुड के ही-मैन अपने पुरानी फिल्मों से जुड़ी शूटिंग और सेट की यादें फैंस के साथ शेयर करते हैं तो कभी अपने गांव में खेती के अप्डेट्स नेटिजंस को दिखाते हैं। लेकिन इस बार धर्मेंद्र की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसे देखकर नेटिजंस काफी हैरान परेशान हो रहे हैं।

धर्मेंद्र की इस तस्वीर ने नेटिजंस के होश उड़ा दिए हैं। तस्वीर की बात करें तो उजड़े बाल, पैरो में बैंडेज और हाथों में सूखी रोटी लिए धर्मेंद्र को देखकर लोगों सोचने पर मजबूर हो गए कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है। हालांकि तस्वीर वायरल होने के बाद उन्होंने अपने इस पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है।

टकने की टूटी हड्डी

धर्मेंद्र ने शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे के करीब अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। तस्वीर में जैसे ही फैंस की नजर एक्टर के पैरों की ओर गई सभी उनकी हेल्थ के बारे में पूछने लगे। धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए बताया कि उनके टखने की हड्डी टूट गई है।

आधी रात में लगी भूख

धर्मेंद्र ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आधी रात हो गई... नींद आती नहीं...भूख लग जाती है। दोस्तों बासी रोटी मक्खन के साथ बढ़ी स्वाद लगती है। हा हा हा।" अभिनेता का ये पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया उनके फैंस ने तुरंत रिएक्ट किया। हालांकि, धर्मेंद्र ने भी अपने चाहने वालों को जवाब देने में देर नहीं की। कमेंट करते हुए कई फैंस ने एक्टर की अच्छी सेहत और लंबी जिंदगी के लिए दुआं भी की।

धर्मेंद्र की लेटेस्ट फिल्म

धर्मेंद्र बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो 88 साल की उम्र में भी काम को लेकर एक्टिव रहते हैं। बीते साल अभिनेता फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। वहीं, 2024 में उनकी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हुई। अब धर्मेंद्र के खाते में दो और फिल्में हैं। इनमें 'अपने 2' और 'इक्कीस' शामिल हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बन रही इक्कीस में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंंगे।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X