..................... dharmendra death news: hema malini shares tweet on dharmendra ji passed away or not news in hindi - Hindi Filmibeat

'माफ नहीं करुंगी' धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर फटा हेमा मालिनी का कलेजा, बोलीं- ये जो हो रहा है..

Hema Malini On Dharmendra

Hema Malini On Dharmendra Health: दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरों से हैरान रह गई हैं। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए इस खबरों को झूठा करार दिया साथ ही उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'जो हो रहा है वो माफी के लायक ही नहीं है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? ये बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना हरकत है। कृप्या परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।'

आपको बता दें कि आज यानी 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि 89 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। हालांकि एक्टर की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने मौत की खबर से साफ इनकार किया है।

आपको बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आज यानी 11 नवंबर 2025 को अचानक ही एक्टर के निधन की खबर सामने आने लगी थी।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि तक देने लगे थे। हालांकि इसके तुरंत बाद ही धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से मौत की खबर को फर्जी बताया।

Read more about: dharmendra hema malini bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X