धर्मेंद्र ने बेहद क्यूट से वीडियो में गाया अपना फेवरिट गाना, फैन्स के साथ किया शेयर

अभिनेता धर्मेंद्र आजकल, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए फैन्स से जुड़े रहने की कोशिश करते हैं। वहीं ट्विटर पर भी वो फैन्स को जवाब देते दिख जाते हैं। और अक्सर ही अपने विचार और मूड, फैन्स के साथ शेयर करते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने फेवरिट गाने के साथ एक वीडियो फैन्स के लिए शेयर किया है।

इस वीडियो में धर्मेंद्र मशहूर गाना - अभी ना जाओ छोड़ कर, गुनगुनाते दिख रहे हैं। बस अंतर इतना है कि धर्मेंद्र केवल धीमे धीमे गुनगुना रहे हैं, या फिर यूं कहिए कि वो गाने पर लिप सिंक कर रहे हैं।

dharmendra-croons-his-favorite-song-for-fans-in-a-video

अभी ना जाओ छोड़ कर, 60 के दशक में आई मशहूर फिल्म हम दोनों का गीत है। इस गाने को आवाज़ दी थी मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने और ये हिंदी फिल्मी गानों के इतिहास में सबसे रोमांटिक गानों की लिस्ट में काफी ऊपर आता है।

हम दोनों का मशहूर गीत

हम दोनों का मशहूर गीत

फिल्म हम दोनों, देव आनंद के भाई, विजय आनंद ने डायरेक्ट की थी और फिल्म में देव आनंद और साधना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। अभी ना जाओ छोड़कर में देव आनंद और साधना का ब्लैक एंड व्हाईट रोमांस, यादगार है।

साधना से किया रोमांस

साधना से किया रोमांस

धर्मेंद्र ने साधना के साथ केवल एक ही फिल्म में काम किया है। फिल्म का नाम था इश्क़ पर ज़ोर नहीं। धर्मेंद्र ने एक बार खुद अपने इंस्टाग्राम पर साधना के साथ ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें दुख है कि वो साधना के साथ केवल एक ही फिल्म में काम कर पाए।

देव आनंद के साथ डिब्बाबंद फिल्म

देव आनंद के साथ डिब्बाबंद फिल्म

बात करें देव आनंद की तो धर्मेंद्र और देव आनंद, शशि कपूर और राखी के साथ एक दो तीन चार नाम की एक फिल्म करने वाले थे जिसका मुहुर्त भी हो गया था। लेकिन फिर किसी कारणवश ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

लॉकडाउन से पहले से बंद

लॉकडाउन से पहले से बंद

गौरतलब है कि लॉकडाउन के पहले से ही धर्मेंद्र अपना समय, अपने फार्महाउस पर ही बिताते हैं। 100 एकड़ से भी ऊपर की ज़मीन पर बने इस फार्महाउस में उनकी एक गोशाला भी है।

लॉन्ग ड्राईव का मज़ा

लॉन्ग ड्राईव का मज़ा

धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ही अपने फार्महाउस की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं वो अपनी जीप पर सवार होकर कई बार अकेले ही लॉन्ग ड्राईव पर निकल जाते हैं।

एकदम फिट

एकदम फिट

इस उम्र में भी धर्मेंद्र बिल्कुल फिट हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की जहां वो स्विमिंग पूल में नज़र आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने फैन्स को बताया कि वो अब वॉटर एरोबिक्स सीख रहे हैं।

गौरतलब है कि अभी ना जाओ छोड़ कर सिनेमा और संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास गाना है। बीता ज़माना छोड़िए, ये गीत आज तक युवाओं का फेवरिट है और अगर आप यूट्यूब पर जाएं तो इस गीत के ढेर सारे वर्जन सुनने को मिल जाएंगे जिसमें श्रेया घोषाल का वर्जन भी अति प्रिय है।

धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये उनका फेवरिट गाना है। उनके इस वीडियो पर फैन्स भी उन पर प्यार बरसा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X