89 साल की उम्र में धर्मेंद्र की ऐसी हो गई हालत, आंखों पर पट्टी, कपकपाती आवाज सुन फैन्स की आंखों में आए आंसू

Dharmendra

Dharmendra Viral Video: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र इंडस्ट्री के लीजेंड एक्टर में से एक हैं। धर्मेंद्र ने अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने व्यवहार से फैन्स का दिल जीत लिया है।

बता दें कि धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन फिर भी वह फिल्मों में काम करने की हिम्मत रखते हैं। वह अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिनों अपने कोई ना कोई पोस्ट शेयर कर चर्चाओं में आ जाते हैं। कई बार धर्मेंद्र लाइव आकर फैन्स से बात भी करते हैं।

धर्मेंद्र ने करवाया आंखों का ऑपरेशन
लेकिन इन दिनों लगता है कि धर्मेंद्र की तबीयत कुछ ठीक नहीं हैं। हाल ही में धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र की आंखों पर पट्टी लगी है। वह जैसे ही अस्पताल से बाहर आते हैं पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं। वहीं धर्मेंद्र की आंखों पर पट्टी लगी देख और मुंह से निकलती कपकपाती आवाज सुन फैन्स इमोशनल हो जाते हैं।

धर्मेंद्र की हालत देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
बता दें कि धर्मेंद्र ने हाल ही में अपनी आंख का ऑपरेशन करवाया है। वहीं अस्पताल से निकलने के बाद धर्मेंद्र पैपराजी से कहते हैं कि 'मेरी आंख में दिक्कत हो रही थी, लेकिन मैं बहुत स्ट्रांग हूं। लव यू मेरी ऑडियंस, लव यू मेरे फैन्स'। बता दें कि धर्मेंद्र के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये क्या हो गया आपको प्लीज अपना ख्याल रखें। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सर। वहीं दूसरे यूजर ने एक रोते हुए इमोजी को शेयर करते हुए लिखा- आपके फेवरेट सितारे उम्र के साथ कितने बदल गए हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-ज्यादा अल्कोहल पीने की वजह से दिक्कत हो रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X