इलाज करवाकर वापस घर लौटे धर्मेंद्र- इस गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में थे भर्ती
सुपरस्टार धर्मेंद्र को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि वो बीते तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। जी हैं अभिनेता धर्मेंद्र को डेंगू हुआ था जिससे उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि आज धर्मेंद्र पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर वापस लौट आए हैं। सुपरस्टार धर्मेंद्र की बीमारी की इस खबर के सामने आते ही ये काफी ज्यादा वायरल हो रही है और फैंस धरम पाजी के लिए दुआ भी कर रहे हैँ। खबर ये हैं कि धर्मेंद्र सनी देओल और बॉबी देओल के साथ घर लौट वापस लौट आए हैं।
जब से धर्मेंद्र की तबीयत बेहतर हुई थी वह जल्द से जल्द घर लौटना चाहते थे। हालांकि धर्मेंद्र लोनावला के अपने फार्म हाउस में जाने के बजाय अभी मुंबई के घर में ही हैं। वैसे धर्मेंद्र ज्यादातर अपना वक्त अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं।

कुछ समय पहले धर्मेद्र को अपने पोते करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास के प्रमोशन्स के दौरान काफी मेहनत करते भी देखा गया था। उन्होने खुद कई शोज में जाकर करण की फिल्म का प्रमोशन किया था।
करण देओल ने इस फिल्म से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की है। अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार धर्मेंद्र फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से में नजर आए थे और इसके बाद वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications