धर्मेंद्र ने मनाया 83वां जन्मदिन, सनी देओल और बॉबी देओल की नामौजूदगी ने चौंकाया
धर्मेंद्र एक ऐसे सुपरस्टार है जिनसे आज भी लोग काफी ज्यादा प्यार करते हैं। आज उनका 83वां जन्मदिन है और इस मौके पर वो अपने परिवार और बेटी के साथ मौजूद हैं। उनकी पत्नी हेमा मालिनी और ईशा देओल के साथ उनके जन्मदिन का केक काटा गया जिसको ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ये बात किसी से भी छिपी नहीं हैं कि धर्मेंद्र अपने दोनो बेटियों और दोनो बेटों के कितने ज्यादा करीब है।
उनके जन्मदिन पर एक बार फिर दोनो बेटे नजर नहीं आए। जी हां सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा उनका पूरा परिवार वहां पर मौजूद था। ईशा देओल ने तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने पिता को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।

इसके अलावा हेमा मालिनी अपनी बेटी और ईशा देओल के साथ नजर आ रही हैं। सनी देओल और बॉबी देओल को अक्सर देखा जाता है कि वो अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं होते हैं।
जबकि सभी लोग ये अच्छी तरह से जानते हैं कि धर्मेंद्र और उनके दोनो बेटे काफी ज्यादा क्लोज हैं और कई फिल्मो में भी साथ में नजर आए हैं। फिलहाल आप देखिए कुछ तस्वीरें जो कि उनके जन्मदिन के मौके पर वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











