Lohri 2023: धर्मेंद्र ने बेटे बॉबी देओल और पोते करण, राजवीर, आर्यमान के साथ मनाई लोहड़ी; नहीं दिखे सनी देओल

Dharmendra celebrates Lohri: शुक्रवार को देशभर में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। एक ओर जहां सभी सेलिब्रिटीज ने फैंस को इस त्योहार की बधाइयां दी हैं, वहीं अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने परिवार के साथ लोहड़ी मनाई है। बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फैमिली फोटो शेयर की है, जहां त्योहार में सभी एक साथ दिख रहे हैं।
इस तस्वीर में देओल परिवार की तीन पीढ़ी को एक साथ देख सकते हैं। फोटो में धमेंद्र, बॉबी देओल, बॉबी के बेटे आर्यमान और उनके भाई सनी देओल के बेटे करण देओल और राजवीर देओल भी हैं। हालांकि यही सनी देओल की कमी खल रही है।
देओल परिवार की इस तस्वीर पर फैंस ने भी कमेंट करते हुए सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं हैं। एक फैन ने लिखा, "भगवान सभी को आशीर्वाद दें," दूसरे लिखते हैं, "आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं धरमजी।" गायिका अनन्या बिड़ला, फिटनेस विशेषज्ञ डीन पांडे और फर्मर वीजे गौरव कपूर ने भी कमेंट्स में शुभकामनाएं दीं।
बता दें, धर्मेंद्र जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे, जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। इसके अलावा, उनके पास निर्देशक अनिल शर्मा की अगली फिल्म 'अपने 2' भी है, जहां वह बेटे सनी देओल और बॉबी के साथ साथ पोते करण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, कथित तौर पर, धर्मेंद्र शाहिद कपूर और कृति सैनन अभिनीत एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के लिए डिंपल कपाड़िया के साथ फिर से दिखेंगे।
वहीं, सनी देओल फिलहाल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर एक बार चर्चा में बने हुए हैं। गदर 2 इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











