धर्मेंद्र ने पाकिस्तान को कहा 'मौसी मां' तो आ गई आफत, वीडियो पर मचा है बवाल!

Dharmendra on Pakistan- इंडिया और पाकिस्तान के बीच इस वक्त कैसे रिश्ते चल रहे हैं ये तो सभी जानते हैं। ना ही फिल्म इंडस्ट्री में कोई पाकिस्तान कलाकार आ रहा है और ना ही इंडिया से कोई वहां जा रहे है।
लेकिन ऐसे में अभिनेता धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान को लेकर बातें कर रहे हैं। उन्होने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए उसको अपनी मौसी तक कह डाला। दरअसल धर्मेंद्र का कहना था कि अगर इंडिया मेरी मां है तो पाकिस्तान मौसी है।
इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल ये धर्मेंद्र का काफी पुराना वीडियो है और वो किसी अवॉर्ड शो में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उनके मुंह से जो निकला अब वो वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग धर्मेंद्र
धर्मेंद्र इस दौरान स्टेज पर थे और उन्होने कहा, ''हिंदुस्तान अगर मेरी मां है तो पाकिस्तान मेरी मौसी मां है। ये दो माएँ अगर गले मिल जाएंगी तो हम बच्चों के लिए कितना सुकून नसीब होगा। दुआ कीजिए अल्लाह, भगवान से वाहे गुरु से कि हम सब एक हो जाएं। खुश रहिए।''
इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन भी उनके पीछे खड़े हैं और उनको निहारते हुए नजर आ रहे हैं। जब बॉलीवुड के ही-मैन ने ये बात कही तो वहां बैठे हजारों लोग तालियां बजाने लगे और खुश हो गए। हालांकि ये काफी पुराना वीडियो है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
धर्मेंद्र के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कास इनका बेटा भी ऐसी सोच रखता।'' एक ने लिखा, ''इंसानियत के दुश्मनो जल गए होंगे अब।'' एक ने लिखा, ''बाप मौसी बोल रहा है बेटा दुश्मनी कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''यह तो भगवान का लाख-लाख शुक्र है धर्मेंद्र जी की फैमिली बीजेपी पार्टी से बिलॉन्ग करती है।'' एक ने लिखा, ''सनी देओल को ये बात समझाओ पहले।'' इस तरह से लोगों का रिएक्शन आ रहा है। आप भी देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications