'मेरी एक किस ने हिला डाला...' 87 की उम्र में शबाना आजमी को Kiss करने पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी

Dharmendra react on Kissing Scene- 87 साल के धर्मेंद्र ने जब दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को किस किया था तो बवाल मच गया था। इस फिल्म का नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी था जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे।
अब इस किसिंग सीन को लेकर धर्मेंद्र ने पहली बार कुछ रिएक्शन दिया है। उन्होने जो कुछ भी कहा वो काफी हैराने करने वाला है। उम्र के इस पड़ाव में जब लोग सही से उठ बैठ नहीं पाते हैं धर्मेंद्र लगातार काम कर रहे हैं।
आज भी वो अपने फॉर्म हाउस और घर पर कई तरह की एक्टिविटी करते नजर आते रहते हैं। शबाना आजमी के साथ उन्होने पहले भी काम किया है लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी कुछ खास थी।
किसिंग सीन पर क्या बोले धर्मेंद्र
धर्मेंद्र इस किसिंग को लेकर काफी मजाकिया अंदाज में अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान धरम पाजी एएनआई से बात कर रहे थे और इस सीन को काफी सौंदर्यपूर्ण" बताया। इसके अलावा उनका कहना था कि रोमांस करने की कोई उम्र नहीं होती है।
इसके अलावा धर्मेंद्र ने कहा कि,"मैंने रणवीर को बोला कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में तुमने कई किस की हैं.. लेकिन मेरी एक ही किस ने हिला डाला लोगों को।" धर्मेंद्र की ये बात सबको काफी पसंद आ रही है। इस उम्र में शायद पहली बार होगी कि किसी बॉलीवुड एक्टर ने किसिंग सीन दिया था।
धर्मेंद्र अभी भी फिल्मों के लिए बिल्कुल तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी मशहूर हैं और शायरी पोस्ट करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications