Dharmendra Dialogues: बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना, धर्मेंद्र की रौबदार आवाज और ये डायलॉग्स.. उफ्फ

Dharmendra Best Dialogues: सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन से हर कोई गहरे सदमें में है। धर्मेंद्र के निधन के बाद से फैंस अलग अलग से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए धर्मेंद्र की फिल्मों के कुछ ऐसे डायलॉग्स लेकर आए हैं जिन्हें सुनते ही ही मैन की जबरदस्त पर्सनैलिटी हर किसी के सामने आ जाती है।
'शोले' से लेकर 'धर्म वीर' तक, उनकी आवाज और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।ये डायलॉग्स सिर्फ फिल्मों का हिस्सा नहीं बल्कि धर्मेंद्र की शख्सियत का प्रतीक बन चुके हैं।कई डायलॉग्स ऐसे भी हैं जो बच्चों को भी याद हैं। धर्मेंद्र के ये डायलॉग्स इतने ज्यादा मशहूर हैं कि फैंस इन्हें आपसी बातचीत में भी जमकर बोलते हैं।
फिल्म शोले - "बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना"
फिल्म शोले- "वेन आई डेड, पुलिस कमिंग... पुलिस कमिंग, बुढ़िया गोइंग जेल... इन जेल बुढ़िया चक्की पीसिंग, एंड पीसिंग, एंड पीसिंग, एंड पीसिंग, एंड पीसिंग"
फिल्म यादों की बारात- "कुत्ते, कमीने, मैं तेरा खून पी जाऊंगा"
"मर्द का खून और औरत के आसूं जब तक न बहे... उनकी कीमत नहीं लगायी जा सकती"
"ये दुनिया बहुत बुरी है शांति, जो कुछ देती है बुरा बनने के बाद देती है"
"किसी भी भाषा का मज़ाक उड़ाना घटियापन है और मैं वही कर रहा हूं"
"उमा जी, शायद आपने खुद को कभी हंसते हुए नहीं देखा। कभी छुपके से सामने आकर देखो और देखो ये हंसी कितनी खूबसूरत है"


Click it and Unblock the Notifications











