..................... Dharmendra befitting reply to Amitabh Bachchan while big b non stop flirting hema malini in front of jaya Bachchan - Hindi Filmibeat

VIDEO: हेमा मालिनी के बारे में ऐसी ऐसी बातें बोले जा रहे थे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र ने लिया माइक और कर दी...

Amitabh Bachchan Dharmendra Video

Amitabh Bachchan Dharmendra Video: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी उनके बेहद पुराने दोस्त हैं। अक्सर दोनों एक दूसरे की तारीफ करने से पीछे नहीं हटते हैं। धर्मेंद्र इन दिनों अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में उनके कई थ्रोबौक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब बॉलीवुड के जय वीरू काए एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि एक इवेंट के दौरान का है।

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के अलावा हेमा मालिनी और जया बच्चन भी नजर आई। वीडियो के दौरान अमिताभ बच्चन ने हेमा मालिनी की तारीफ की और इसी दौरान धर्मेंद्र उनसे माइक लेकर कुछ कहना चाह रहे थे। लेकिन अमिताभ बच्चन तो अपनी ही धुन में बोलते ही जा रहे थे।

वीडियो में अमिताभ बच्चन को कहते हुए देखा जा सकता है कि "अभी जया जी कह रही थी कि हेमा जी कितना ज्यादा काम करती है और हम लोग तो कुछ भी नहीं करते। राजनीति में है और पार्लियामेंट में भी जाया करती हैं। मथुरा को संभालती है और नृत्य के अलावा गाना भी गा रही है। हम लोग तो कुछ भी नहीं करते हैं।"

इसके बाद अमिताभ बच्चन भी हेमा मालिनी की ओर देखकर कहते हैं कि मैं आपको आश्वासन देना चाहूंगा कि आज के बाद हम लोग भी कुछ ऐसा ही करने का प्रयास करेंगे और बाद में वहां पर मौजूद हेमा मालिनी के साथ जया भी हंसने लग जाती हैं। लेकिन जब अमिताभ बच्चन की बात खत्म होती है तो धर्मेंद्र उनसे माइक ले लेते हैं।

Read more about: amitabh bachchan hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X