सनी देओल को बहन ईशा देओल के साथ देख इमोशनल हुए धर्मेंद्र, कह डाली इतनी बड़ी बात!

गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तो पहले से ही धमाका कर रही है लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा भी दिखा जो कि जल्दी नजर नहीं आता है। जी हां, लोगों ने इस दौरान ईशा देओल और अहाना देओल के साथ देओल भाई-बहन, सनी देओल और बॉबी देओल को देखा और इन सभी साथ में देखकर अच्छा लगा।
गदर 2 रिलीज होने के तुरंत बाद, ईशा ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की थी। सनी और बॉबी स्क्रीनिंग में शामिल हुए और उन्होंने मीडिया के सामने ईशा और अहाना के साथ पोज भी दिए।
जैसे ही इन भाई बहनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बातें होना शुरु हो गई। अब इस मामले में अभिनेता धर्मेंद्र का रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को लेकर कहा है कि, "दोस्तों, गदर 2 को एक बड़ी सफलता बनाने के लिए आप सभी को प्यार.. एकजुटता एक बड़ा आशीर्वाद है।"
इसके बाद उनको लेकर भी चर्चा हो रही है और धर्मेंद्र का इमोशनल होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि वो चाहते हैं कि पूरा परिवार एक साथ रहे। हालांकि लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और सनी देओल की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि ईशा देओल हेमा मालिनी की बेटी हैं जो कि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी है।
ऐसा कहा जाता है कि दोनों परिवार में उस तरह के संबंध नहीं हैं। करण देओल की शादी में भी लोगों को झटका लगा था क्योंकि उस दौरान ना तो हेमा मालिनी नजर आईं थीं और ना ही ईशा देओल। फिलहाल गदर 2 की वजह से सभी साथ में आए हैं और ये एक अच्छी खबर मानी जा रही है। गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications