..................... Dharmendra apologized to the Takhtani family, Post viral after Bharat Takhtani's new girlfriend came out - Hindi Filmibeat

धर्मेंद्र ने भरत तख्तानी के परिवार से मांगी माफी, इस बात का है अफसोस? नई गर्लफ्रेंड सामने आते ही पोस्ट वायरल

Dharmendra

Dharmendra apologized to the Takhtani family- ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी ने जब से अपने नए प्यार को सबके सामने लाकर खड़ा किया है लोग बातें कर रहे हैं। ईशा देओल के साथ उनका रिश्ता साल भर पहले ही खत्म हुआ था।

लेकिन जैसे ही भरत ने तस्वीरें साझा की लोग बात कर रहे हैं। इस बीच लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें वो भरत तख्तानी के परिवार से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि ये पोस्ट उन्होने किया था और उस वक्त इसको लेकर उतनी चर्चा नहीं हुई थी। चूंकि अब भरत तख्तानी मूव ऑन कर चुके हैं तो धरम पाजी का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में धर्मेंद्र तख्तानी और वोहरा फैमिली को लेकर काफी कुछ लिखा था।

धर्मेंद्र का पोस्ट

धर्मेंद्र ने एक तस्वीर ईशा देओल के साथ साझा की थी और ये वही वक्त था कि ईशा देओल और भरत तख्तानी के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा था। धर्मेंद्र ने लिखा, ''ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे... तख्तानी और वोहरा से प्यार करते हुए मैं आप सभी से प्यार करता हूं और दिल की गहराइयों से आपका सम्मान करता हूं... उम्र और बीमारी मुझ पर भारी पड़ रही है, मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात कर सकता था... लेकिन।'' इस पोस्ट के साथ उन्होने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया था। इसके बाद लोगों का कहना है कि वो तख्तानी परिवार से बात करना चाहते थे लेकिन नहीं की। इसी वजह से वो काफी दुखी हैं और माफी मांग कर रहे हैं।

धर्मेंद्र का ये पोस्ट साल 2023 का है और सोशल मीडिया पर अब ये वायरल हो रहा है। ईशा देओल का नाम अभी तक किसी के साथ नहीं जुड़ा है। देखने वाली बात होगी कि वो कब मूव ऑन करती हैं। भरत तख्तानी अब मेघना लखानी को डेट कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरों ने सामने आकर बवाल काट दिया था। देखिए धर्मेंद्र का पोस्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X