..................... Dharmendra and Shabana Azmi gave liplock scene in Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani fans got angry - Hindi Filmibeat

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और शबाना ने दिए किसिंग सीन, सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा!

Dharmendra and Shabana

Dharmendra and Shabana: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस फिल्म के रिलीज के बाद काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन को लेकर हंगामा होता दिखाई दे रहा है।

रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म-

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अब थिएटर्स में धमाल मचा रही है। जिसमें ना सिर्फ रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री लोगों को भा रही है बल्कि धर्मेंद्र का किरदार भी फैंस का दिल जीत रहा है।

धर्मेंद्र और शबाना को लेकर हुआ हंगामा-

फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'में धर्मेंद्र का एक्ट्रेस शबाना आजमी संग लिपलॉक देखकर तो हर कोई हैरान रह गया है। जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल फिल्म में 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र फिल्म में रणवीर के दादा का रोल निभा रहे हैं। वहीं जया बच्चन एक्टर की वाइफ के किरदार में है लेकिन दोनों एक ही घर में अजनबी की तरह रहते हैं क्योंकि शादी के सालों बाद भी धर्मेंद्र शबाना आजमी से प्यार करते हैं।

ऐसे में रणवीर और आलिया धर्मेंद्र और शबाना को फिर से मिलवाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना लिपलॉक भी दिखाया जाता है। जाहिर है कि फैंस को यह सीन पसंद नहीं आए जिसको लेकर अब नेटिज़ेंस सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने इसपर रिएक्शन देते हुए कहा कि, 'इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी..'वहीं इससे पहले स्क्रीन पर धर्मेंद्र के साथ रोमांस करने के बारे में बात करते हुए शबाना ने एक न्यूज पोर्टल से कहा था, "मेरे और धर्मेंद्र के किरदार के बीच रोमांस का पूरा विचार हिंदी फिल्मों के छोटे-छोटे अंशों पर आधारित है... इसलिए मैं उसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती।"

आपको बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' दो घंटे 48 मिनट की फिल्म है, जिसे दर्शक इस वक्त काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म से करण जौहर अपना डायरेक्टोरियल कमबैक किया है। फिल्म में रणवीर, आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X