..................... Dharmendra AI Video: Dharam Paji's heaven video surface, Dilip Kumar welcomed him like this! - Hindi Filmibeat

Dharmendra AI Video: स्वर्ग से सामने आया धरम पाजी का वीडियो, दिलीप कुमार ने ऐसे किया वेलकम!

Dharmendra

Dharmendra AI Video: धर्मेंद्र इस फानी दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए हैं। उनके पीछे उनका पूरा परिवार और फैंस काफी दुखी हैं। देओल परिवार का वो शख्स जिसने पूरे खानदान के अपने कंधों पर खड़ा किया वो आज नहीं है।

लेकिन अपने पीछे वो ऐसी विरासत और बच्चे छोड़ गए हैं जिनकी वजह से धर्मेंद्र का नाम हमेशा इतिहास में याद रखा जाएगा। इस वक्त एक एआई वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी इमोशनल करने वाला है।

इस वीडियो ने बताया है कि अगर एआई का सही से इस्तेमाल किया जाए तो वो बेहद सुंदर काम कर सकता है। किसी ने धर्मेंद्र का एक एआई वीडियो बनाया है जिसमें वो स्वर्ग में पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस बीच वहां क्या होता और कौन कौन उनको मिलता है ये बेहद भावुक करने वाला है।

स्वर्ग में धर्मेंद्र का स्वागत

इस एआई वीडियो में पहले धर्मेंद्र को स्वर्ग की सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस वीडियो में जब दिलीप कुमार से लेकर ऋषि कपूर तक उनका स्वर्ग में स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। dharmatography नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को साझा किया गया है जो कि काफी इमोशनल करने वाली है। सफेद धोती कुर्ते में धर्मेंद्र का ये अंदाज देख लोग हैरान हैं। बता दें कि 24 नवंबर को घर में ही इलाज के दौरान धरम पाजी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था और इसके बाद घरवालों की नम आंखों ने एक एक कहानी बयां कर दी थी कि वो कितने दुखी है। इस दौरान इंड्स्ट्री के तमाम सितारे श्मशान घाट उनकी अंतिम विदाई के लिए पहुंचे थे।

एआई वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

धर्मेंद्र के स्वर्ग वाले वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इस किंवदंती के लिए कितनी सुंदर स्तुति है!'' एक ने लिखा, "लीजेंड कभी नहीं मरते। धर्मेंद्र जी हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहेंगे।" एक ने लिखा, ''अगले जन्म मेरे गोद में सर।'' एक ने लिखा, ''धरम जी के लिए मैंने अब तक जो भी रील देखी है, वह सर्वश्रेष्ठ है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: dharmendra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X