बिगड़ती सेहत से जूझ रहे हैं धर्म पाजी.. अस्पताल में भर्ती
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके धर्म पाजी यानि की धर्मेन्द्र आजकल बिगड़ती सेहत से जूझ रहे हैं। 79 वर्षीय अभिनेता की अचानत तबियत ज्यादा बिगड़ जाने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, धर्मेन्द्र को साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि अस्पताल अभी एक्टर से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इंकार कर रहा है। लिहाजा, धर्मेन्द्र को क्या परेशानी है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
इससे पहले भी साल 2010 में धर्मेन्द्र की तबियत चंडीगढ़ में अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। वहां उन्हें बेहोशी और सीने में दर्द की शिकायत थी।
अपनी जुदा एक्टिंग के अंदाज से धर्मेन्द्र ने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में एक अहम जगह बनाई है। लाइफ टाइम एचिवमेंट के साथ साथ उन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं। बता दें, बॉलीवुड में 'ही-मैन' के नाम से भी पुकारा जाता है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











