Dharmendra Video: धर्मेंद्र ने फैंस को दिया खास मैसेज, कंपाती आवाज में बोले- हवा उड़ती रहती है.. बुरा मत सुनो

Dharmendra

Dharmendra Viral Video: सुपरस्टार धर्मेंद्र का इलाज इन दिनों उनके घर पर ही जारी है। पूरे देख भर में धर्मेंद्र के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धर्मेंद्र कुछ ऐसी बात कहते दिखाई दे रहे हैं जो कि उनके नजरिये से आज से समय में सटीक बैठती है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि धर्मेंद्र कहते हैं, "पॉजिटिव रहो, पॉजिटिव सोचो, लाइफ पॉजिटिव बन जाएगी। मैं चुप हूं अभी बीमार नहीं। खैर, कुछ ना कुछ बात चलती रहती है। हवा उड़ती रहती है। वो था ना मेरा गाना बुरा मत सुनो, बुरा मतदेखो, बुरा मत कहो... अपना ध्यान रखिए। एक दूसरे को प्यार कीजिए। एक दूसरे के साथ अच्छे रहिए। ठीक है... जिंदगी बहुत खूबसूरत है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये धर्मेंद्र का नया वीडियो नहीं है बल्कि पुराना वीडियो है। ये थ्रोबैक वीडियो धर्मेंद्र ने साल 2022 में अपने फैंस के साथ शेयर किया था। दरअसल, धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। कभी पुरानी यादे तो कभी किस्से कहानी वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं।

बताते चले कि सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का ICU से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बीमार धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ दिख रहे थे। यह वीडियो बिना परिवार की अनुमति के अस्पताल में शूट किया गया था। इस मामले में अस्पताल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: dharmendra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X