धर्मेंद्र का ग्रैंड 90th बर्थडे! सनी पिता की पसंदीदा जगह पर मनाएंगे जन्मदिन, फैंस होंगे सेलिब्रेशन का हिस्सा

हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता धर्मेंद्र जिन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी कई फिल्में तो ऐसी हैं जो आज की जनरेशन भी बड़े ही जोश के साथ देखती है। धर्मेंद्र के कई किस्से हैं जो आज भी फैन्स के दिलों में बसे हैं। धर्मेंद्र अपने घर-परिवार और फैन्स से दूर हुए हैं, लेकिन यादों मे हमेशा ही रहेंगे। बता दें कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। फैन्स को उम्मीद थी कि उनके अंतिम दर्शन के लिए यात्रा निकाली जाएगी, लेकिन बहुत ही प्राइवेसी के साथ धरम पाजी का अंतिम संस्कार किया गया। यह देखकर फैन्स थोड़े नाराज हुए, लेकिन अब फैन्स की नाराजगी दूर करने का सनी और बॉबी ने मन बना लिया है।
सनी-बॉबी पिता का मनाएंगे जन्मदिन
बता दें कि धर्मेंद्र का जन्मदिन 8 दिसंबर को है। परिवार ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। भले ही धर्मेंद्र आज सभी के साथ नहीं हैं, लेकिन फिर भी परिवार वालों ने यह फैसला किया है कि उनका जन्मदिन जैसा तय हुआ है वैसा है मनाया जाएगा। सनी और बॉबी देओल ने मिलकर यह फैसला किया है कि धर्मेंद्र की 90वीं जयंती मनाई जाएगी। वह पिता के इस खास मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि परिवार धर्मेंद्र की पसंदीदा लोकेशन खंडाला के फॉर्महाउस पर उनका जन्मदिन मनाएंगे।
फैन्स के लिए खुले रहेंगे गेट
अच्छी बात यह है कि इस खास मौके पर ना सिर्फ सितारों को सेलिब्रेशन के लिए न्योता दिया गया है बल्कि धर्मेंद्र के फैन्स भी उनके जन्मदिन के मौके पर वहां उपस्थित हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि सनी और बॉबी अपने पिता के सम्मान में यह सब करना चाहते हैं। वह इसे कोई स्पेशल फैन इवेंट या कुछ और तरह से ऑर्गनाइज नहीं कर रहे हैं। चूंकी फैन्स धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन नहीं कर पाए थे। इसलिए उनकी भवनाओं के समझते हुए ऐसा करने का फैसला किया है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि फॉर्म हाउस तक आने का रास्ता आसानी से एक्सेसिबल नहीं है। इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कितने लोग यहां आ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications