धर्मेंद्र की असली विरासत क्या? सनी–बॉबी को करोड़ों नहीं... बल्कि दे गए ऐसी दौलत जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल!

Dharmendra Birth Anniversary: बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका प्यार, उनकी सोच और उनके दिए हुए संस्कार आज भी उनके परिवार और लाखों फैंस के दिलों में जिंदा हैं।
8 दिसंबर 2025 को धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन मनाते, लेकिन उससे सिर्फ 15 दिन पहले, 24 नवंबर 2025 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी जयंती के मौके पर देशभर के लोग सोशल मीडिया पर उनकी यादें ताजा कर रहे हैं- पुरानी तस्वीरें, वीडियो और उनके साथ जुड़े खास किस्से शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
जयंती पर फिर वायरल हुआ इंटरव्यू
जन्मदिन के इस मौके पर उनका एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र बड़ी सादगी से बताते हैं कि उन्होंने अपने बच्चों को जिंदगी की 'असली दौलत' क्या दी। वह कहते हैं कि उन्होंने अपने बेटों- सनी देओल और बॉबी देओल को कभी सिर्फ पैसा या शोहरत नहीं दी। उन्होंने उन्हें इंसानियत, अच्छे संस्कार और सही जीवन जीने की सीख दी। धर्मेंद्र के मुताबिक, यही उनकी सबसे बड़ी विरासत है, जिस पर उन्हें गर्व है।
'मैंने अपने बच्चों को आदर्श बनाना चाहा'
वीडियो में धर्मेंद्र बताते हैं कि वह अपने सभी छह बच्चों- सनी, बॉबी, अजिता, विजेता, ईशा और अहाना को एक आदर्श इंसान बनाना चाहते थे। उन्हें लगता था कि अच्छे संस्कार किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और वह इस बात को अपने बच्चों में उतारने में सफल भी रहे।
आज उनके सभी बच्चे अपने-अपने काम में नाम कमा रहे हैं और उन वैल्यूज को आगे बढ़ा रहे हैं जो धर्मेंद्र ने उन्हें सिखाए थे। उन्होंने खासकर सनी और बॉबी को जिम्मेदारी, डिसिप्लिन, विनम्रता और माता-पिता का सम्मान करना जैसी बातें बचपन से ही समझाई थीं। वह मानते थे कि हर बेटे को ये बातें जीवनभर नहीं भूलनी चाहिए।
फैंस हुए भावुक, परिवार भी यादों में खोया
इस पुरानी बातचीत को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लिख रहे हैं कि धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि एक बेहद अच्छे पिता और महान इंसान भी थे। उनका परिवार भी आज उनको याद करते हुए उनकी सीखों और खूबसूरत यादों को दुनिया के साथ साझा कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











