धर्मेंद्र का हंसता खेलते परिवार: 2 बीवियां, 4 बेटी-दामाद, 2 बहू-बेटे और 13 नाती-पोते, जानें क्या करते हैं सभी

Dharmendra Family Tree

Dharmendra Family Tree: सुपरस्टार धर्मेंद्र का परिवार काफी हंसता खेलता परिवार है। सुपरस्टार ने अपने दम पर काफी बड़ा और हाई वैल्यू वाला परिवार बनाया। बॉलीवुड के महानतम कलाकारों में शुमार सुपरस्टार धर्मेंद्र की छवि हमेशा से ही गबरू जवान वाली रही। फिल्मों से लेकर रियल लाइफ हर जगह की धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी के लोग कायल रहे हैं। धर्मेंद्र की फिल्मों और उनके स्टारडम से तो सभी वाकिफ हैं आज हम आपको धर्मेद्र के पूरे फैमिली ट्री के बारे में बताएंगे जिसकी जड़ ही मैन खुद हैं। धर्मेंद्र के परिवार में कुल 22 लोग हैं। जानिए सुपरस्टार के परिवार के एक एक सदस्य के बारे में और वो सभी क्या करते हैं।

धर्मेंद्र- धर्मेंद्र का नाम धर्म सिंह देओल है। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के साहनेवाल गांव में एक जाट सिख परिवार में किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था।

प्रकाश कौर- प्रकाश कौर धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर ने 1954 में शादी की थी, जब धर्मेंद्र केवल 19 साल के थे। उनके चार बच्चे हैं: सनी और बॉबी देओल, और बेटियां अजीता और विजेता। दिलचस्प बात ये है कि धर्मेंद्र की दूसरी शादी के बाद भी प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक नहीं दिया था और वो दोनों पत्नियों के साथ अच्छे संबंधों में रहे। प्रकाश कौर लाइमलाइट से हमेशा ही दूर रही है। वो हमेशा एक हाउसवाइफ रही और अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी।

हेमा मालिनी- धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी बनी हेमा मालिनी। इस कपल की दो बेटियां- ईशा और आहना हैं। 13 साल उम्र के फर्क के बावजूद, धर्मेंद्र, हेमा के दीवाने हो गए थे। हेमा मालिनी टॉप हीरोइनो में शुमार हैं। इसके साथ ही हेमा मालिनी राजनीति में भी खूब एक्टिव रहती हैं। अब बात करते हैं धर्मेद्र के बच्चों की।

सनी देओल- धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बेटे सनी देओल बॉलीवुड के जबरदस्त एक्टर हैं। सनी देओल अपने पापा के सबसे करीब हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी खूबसूरत यादें शेयर करते रहते हैं। सनी देओल ने 1984 में पूजा देओल से शादी की जो कि फिल्मों और लाइमलाइट से दूर लग्जरी लाइफ जीती हैं और बच्चों और परिवार के साथ रहती हैं। सनी देओल और पूजा देओल के दो बेटे- करण देओल और राजवीर देओल हैं। धर्मेंद्र के ये दोनों ही पोते बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। करण देओल ने दृशा आचार्य के साथ शादी की है जो कि धर्मेद्र की पोता बहू हैं। दृशा आचार्य मिडिल-ईस्ट में एक टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं।

बॉबी देओल (रोबींद्र सिंह देओल)- धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के छोटे बेटे बॉबी देओल भी फिल्मी दुनिया में अपना जौहर दिखाते आए हैं। हाल ही की फिल्म 'एनिमल' और 'क्लास ऑफ 83' में अहम भूमिका में नजर आए। बॉबी की पत्नी तान्या देओल हैं। उन्होंने साल 1996 में शादी की थी। तान्या देओल इंटीरियर से जुड़े बिजनेस को संभालती हैं। बॉबी और तान्या के 2 बेटे- आर्यमान देओल , धरम देओल हैं। आर्यमान देओल जहां फिल्मों के लिए कमर कस चुके हैं तो वहीं धरम देओल अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

अजिता देओल- धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बेटी अजिता देओल का 1962 में हुआ था। धर्मेंद्र ने अपनी बेटियों को सदा ही फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रखा। अजिता देओल पेशे से अमेरिका में मनोविज्ञान टीचर हैं। अजीता देओल के पति किरण चौधरी डेंटिस्ट है। इन दोनों की 2 बेटियां हैं। धर्मेद्र की नाती निकिता डेंटिस्ट हैं और प्रियंका डेंटिस्ट और कॉस्मोलॉजिस्ट हैं।

विजेता देओल- धर्मेंद्र और प्रकआश कौर ने साल 1964 में एक और बेटी विजेता तो जन्म दिया। विजेता भी काफी प्राइवेट लाइफ जीती हैं और लाइमलाइट से कोसों दूर ही रहती हैं। विजेता बिजनेसवुमन हैं। विजेता के पति विवेक गिल हैं। विवेक गिल दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं। वो राजकमल प्राइवेट लिमेटेड के चेयरमैन हैं। विजेता देओल राजकमल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हैं। वह 1988 में इसकी स्थापना के बाद से ही इस कंपनी का हिस्सा रही हैं। उनके पति विवेक गिल सीईओ हैं। विजेता देओल के दो बच्चे हैं - बेटी प्रेरणा गिल और बेटा साहिल गिल। प्रेरणा गिल एक लेखिका, कवियित्री और संपादक। उनका शादी दिल्ली के एक वकील पुलकित देवड़ा से हुआ है। साहिल अपनी लाइफ को प्राइवेट ही रखते हैं।

ईशा देओल- ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा देओल का जन्म 1981 में हुआ था। ईशा ने बॉलीवुड मं अपना करियर बनाया और शानदार एक्टिंग के दम पर अपना नाम कमाया। एक्ट्रेस के साथ साथ ईशा देओल अपनी मां हेमा मालिनी की तरह ट्रेन्ड क्लासिकल डांसर भी हैं। ईशा देओल ने भरत तख्तानी के साथ 2006 में शादी की थी। भरत तख्तानी पेशे से बिजनेसमैन हैं हालांकि ईशा और भरत का अब तलाक हो चुका है। ईशा देओल और भरत तख्तानी की दो बेटियां हैं। राध्या जो 2010 में पैदा हुई और मिराया जिसका जन्म 2013 में हुआ था। दोनों अभी काफी छोटी है और स्कूलिंग में हैं।

आहना देओल- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल का जन्म 1985 में हुआ था। आहना देओल पेशे से क्लासिकल डांसर हैं लेकिन वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। साल 2014 में आहना देओल ने वैभव वोहरा के साथ शादी रचाई थी। वैभव वर्तमान में इंडो फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स में लॉजिस्टिक्स और मैरीटाइम समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और एविएशन लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के लिए दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक भी हैं। आहना और वैभव के तीन बच्चें हैं। 2016 में उन्होंने बेटे डेरियन को जन्म दिया और फिर साल 2020 में इस कपल ने जुड़ना बेटियों एस्ट्राया और एडिया का स्वागत किया। सभी बच्चे स्कूल में पढ़ाई करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X