साल 2019 में बैक टू बैक 6 धमाका- अक्षय कुमार से लेकर टाईगर श्राफ हैं फाइनल
साल 2019 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड निर्माता- निर्देशक- एक्टर सभी अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में लग चुके हैं। ऐसे में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने भी इस साल अपनी आने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी की है। 2019 में धर्मा की 6 फिल्में दस्तक देंगी और सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं।
साल 2018 में धर्मा प्रोडक्शन बैनर तले राजी, धड़क और सिंबा जैसी शानदार फिल्में रिलीज हुईं। जिनमें से राजी और सिंबा ब्लॉकबस्टर रहीं। दोनों फिल्मों ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया। साथ ही अब धर्मा अपनी फिल्मों के कंटेट को लेकर भी काफी सजग हो चुकी है। इन फिल्मों में इंटरटेनमेंट के साथ संदेश पेश किया जाता है, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं।

कोई शक नहीं कि 6 फिल्मों के साथ करण जौहर इस साल की दर्शकों के दिल में स्पेशल जगह बनाने वाले हैं। खास बात यह भी है कि करण जौहर एक बार फिर मल्टीस्टारर फिल्मों का सिलसिला वापस ला रहे हैं। इस साल रिलीज होने वाली फिल्म कलंक में एक साथ 6 सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं।
बहरहाल, यहां देंखे धर्मा प्रोडक्शन की 6 आने वाली फिल्में और रिलीज डेट-


Click it and Unblock the Notifications











