धर्मा प्रोडक्शन्स ने विकी कौशल की भूत के साथ बदल दिया सब कुछ
धर्मा प्रोडक्शन्स ने आज से एक नए अध्याय की शुरूआत कर दी है और ये अध्याय है हॉरर फिल्मों का, जिसकी शुरूआत हो रही है विकी कौशल की फिल्म भूत के साथ। वहीं एक नहीं तीन फिल्मों की सीरीज़ भूत का प्रमोशन शुरू हो चुका है।
इसके लिए आज से धर्मा प्रोडक्शन्स में अंधेरा कायम रहे वाला फील आ चुका है और प्रोडक्शन हाउस का नया लोगो भी लॉन्च कर दिया गया है जो लोगों को काफी उत्साहित कर रहा है।

विकी कौशल की भूत, तीन फिल्मों की एक सीरीज़ है जिसका पहला पार्ट है - हॉन्टेड शिप। फिल्म का पहला पोस्टर ही शानदार था और लोगों को काफी पसंद आया था।
दिलचस्प है कि करण जौहर खुद भी हाल ही में हॉरर स्टोरीज़ में एक कहानी डायरेक्ट कर चुके हैं। चार फिल्मों की ये टेलीफिल्म नेटफ्लिक्स ने रिलीज़ की थी लेकिन दर्शकों को पसंद नहीं आई।
इसके बाद करण ने हॉरर फिल्मों से तौबा कर ली थी। यहां देखिए धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
