..................... सुशांत केस में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता से पूछताछ, पहुंचे पुलिस स्टेशन Dharma Productions CEO Apoorva Mehta reach police station records statement in Sushant Singh Rajput case - Hindi Filmibeat

सुशांत केस में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्व मेहता से पूछताछ, पहुंचे पुलिस स्टेशन

सुशांत सिंह राजपूत केस में करण जौहर के धर्म प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता को पुलिस ने तलब किया। इसके बाद मंगलवार को वह पुलिस स्टेशन पहुंचे। अंबोली पुलिस स्टेशन में अपूर्व मेहता से सुशांत सिंह राजपूत मामले में पूछताछ जारी है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि इस पूछताछ के बाद जरूरी तथ्य निकल कर सामने आएंगे। बता दें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Recommended Video

Sushant case में Dharma Productions CEO Apoorva से हुई 4 घंटे तक पूछताछ | FilmiBeat

फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन अपूर्व मेहता से पुलिस पूछताछ कर रही है। कुछ देर पहले ही वह थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने उन्हें सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ड्राइव की कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी मंगवाई है। बता दें ड्राइव को थिएटर में रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। उस दौरान खबरें आई थीं कि सुशांत इस बात से बहुत नाराज हुए थे, उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X