..................... हिरासत में लिए गए धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद Dharma Production's Kshitij prasad arrested by NCB - Hindi Filmibeat

हिरासत में लिए गए धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद, पूछताछ के बाद एनसीबी का बड़ा कदम

बॉलीवुड में इस समय सितारों के ड्रग कनेक्शन को लेकर काफी तगड़ी बहस चल रही है और लगातार किसी ना किसी सितारे से पूछताछ जारी है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) किसी भी तरह की ढील नहीं दे रही है और हर रोज एक नई खबर लोगों के सामने होती है। हाल ही में इस मामले में एमसीबी ने करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के क्षितिज प्रसाद से पूछताछ की थी। बता दें कि क्षितिज काफी समय से धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं।

अब खबर आ रही है कि पूछताछ के बाद क्षितिज प्रसाद को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि जैसे ही ये खबर सामने आई फिल्ममेकर करण जौहर ने एक बयान सोशल मीडिया पर जारी किया है।

karan johar, करण जौहर

बता दें कि इस समय ड्रग्स मामले को लेकर रिया चक्रवर्ती समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और ये संभव है कि काफी जल्दी इस मामले में कुछ और सितारों के नाम सामने आएंगे।

हाल ही में एनसीबी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को समन भेजा था और एक के बाद एक सभी लोगों से पूछताछ जारी है।

बीते दिन रकुल प्रीत सिंह ने माना था कि 2018 में रिया के साथ ड्रग्स चैट वाली बात सही थी और उनका माल यानि वीड रकुल के पास रखी हुई थी। आज दीपिका पादुकोण और सारा अली खान से पूछताछ होनी है जो कि काफी ज्यादा चर्चा में है। दीपिका और सारा पहले ही एनसीबी के दफ्तर पहुंच चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X