झुग्गी में रहने वाली 16 साल की मलीशा खारवा अचानक बन गईं इंटरनेशनल मॉडल, जानें कैसे मिली हॉलीवुड फिल्में!

Maleesha Kharwa: किस्मत बदलते वक्त नहीं लगता है, कहीं ना कहीं यह बात बिलकुल सच है, अगर यकीन नहीं हैं तो आज हम आपको ऐसी है एक कहानी सुनाते हैं। यह कहानी झुग्गी में रहने वाली मलीशा खारवा की है, जो कि आज इंटरनेशनल मॉडल बनकर हर तरफ चर्चा का विषय बन गई हैं और जल्द ही वह हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी।
मलीशा खारवा की कहानी-
'स्लम प्रिंसेस ऑफ इंडिया' कही जाने वाली मलीशा खारवा आज के वक्त की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली व्यक्ति बन गई है। पर कई लोग इनकी कहानी के बारें में अंजान हैं, तो हम आपको बताते हैं इनकी पूरी कहानी। मुंबई की एक झुग्गी बस्ती में रहने वालीं मलीशा खारवा की उम्र महज 14 साल है।
गरीब परिवार में जन्मी मलीशा खारवा बचपन ने ही बड़े सपने देखती थी, वह सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने पर यकीन करती हैं। मलीशा एक पेशेवर चाइल्ड मॉडल बनना चाहती हैं। वह एक पक्के घर, अच्छा खाना और बेहतर शिक्षा के लिए पैसे जमा करना चाहती हैं।
फिर एक दिन अचानक 2020 में जब हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन जब मुंबई एक म्यूजिक वीडियो शूट करने आए थे तो उन्होंने मलीशा को पहली बार देखा था। उस दौरान लॉकडाउन की वजह से उन्हें यहीं रहना पड़ा और जब मलीशा ने उन्हें अपने सपने के बारे में बताया तो वह हैरान हो गए।
बाद में उन्होंने मलीशा के लिए 'गो फंड मी' पेज बनाया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई सारे ब्रांड के लिए मलीशा ने एड किए और मॉडल बनी बाद में मलीशा का नाम हर तरफ छा गया फिर क्या था मलीशा को दो हॉलीवुड फिल्मों के ऑफिर भी मिल गए। तो इस तरह से मलीशा ने अपने सपनों का सफर तय किया।
सोशल मीडिया पर मलीशा का जादू-
मलीशा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.33 लाख फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर वह कई लड़कियों की प्रेरणा हैं, जो गरीबी में पैदा हुईं, लेकिन सपने देखने और खुद पर विश्वास करने की हिम्मत रखती हैं। मलीशा कंटेंट क्रिएटर हैं। अभिनय और मॉडलिंग में उनकी दिलचस्पी कंटेंट लिखने के अपनी इसी सफर के दौरान पैदा हुई। आज के वक्त में मलीशा की खुद की खास पहचान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
