धर्मशाला में फ्री स्पिरिट फिल्म फेस्टिवल

समारोह के आयोजनकर्ता लोबसांग वांगयाल ने कहा, "जेफ डेनियल्स की फिल्म 'द 10 कंडीशन्स ऑफ लव' से वार्षिक 'फ्री स्पिरिट फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत होगी। महोत्सव के दौरान दो और फिल्मों का प्रदर्शन होगा।"
महोत्सव में दिखाई जाने वाली अन्य दो फिल्में होंगी- निर्देशक केरेन मैकडाय की 'शाइनिंग स्पिरिट' और रीता बनर्जी की 'ए शॉल टू डाई फॉर'।
जेफ डेनियल्स की फिल्म 'द 10 कंडीशन्स ऑफ लव' एक अलग तिब्बत की कहानी है, जहां के लोग इसे पूर्वी तुर्किस्तान कहते हैं लेकिन जिसे चीनी लोग जिनझियांग प्रांत कहते हैं।
'शाइनिंग स्पिरिट' तिब्बती संस्कृति, गीतों और बिखरे हुए परिवारों पर बनी फिल्म है। 'ए शॉल ऑफ डाई फॉर' फिल्म प्राचीन कश्मीरी हथकरघे पर आधारित फिल्म है।
उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
More from Filmibeat
चीन तिब्बत धर्मशाला फिल्म फिल्म समारोह हिमाचल प्रदेश china dharmshala film film festival himachal pradesh tibbet


Click it and Unblock the Notifications











