धर्मेंद्र, आशा पारेख को लाइफटाइम अचीवमेंट
बालीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र और आशा पारेख को दूसरे नासिक अतंरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
धमेंद्र को यह पुरस्कार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल ने व आशा पारेख को राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के पति देवी सिंह शेखावत ने प्रदान किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र ने नासिक के साथ अपने संबंधो को याद करते हुए कहा कि दादा साहेब फाल्के के जन्मस्थान पर पुरस्कार मिलना काफी गर्व की बात है। वहीं आशा पारेख ने लोगों से जीवन का आनन्द लेने और एकजुट रहने की अपील की।
asha parekh आशा पारेख छगन भुजबल देवी सिंह शेखावत धमेंद्र प्रतिभा पाटिल बालीवुड bollywood chhagan bhujbal devisingh shekhavat dharamendra pratibha patil


Click it and Unblock the Notifications