'धरम जी का बेटा..' सनी देओल ने पापा को ऐसे दिया ट्रिब्यूट, बॉर्डर 2 में कर डाला ये खास काम
Border 2 Sunny Deol Credit: बॉर्डर 2 ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है और कहा जा रहा है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी खासी कमाई करने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले बॉलीवुड के हीमैन यानि धर्मेंद्र इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे।

फिल्म के लीड रोल में सनी देओल हैं जो कि अपने पिता धर्मेंद्र के चहीते थे और काफी करीब थे। सनी देओल अपने पिता से कितना प्यार करते हैं ये किसी से छिपा नहीं है और फिल्म बॉर्डर 2 में भी उन्होने अपने प्यार का इजहार काफी अलग तरीके से किया था। फिल्म के शुरुआत में ही आपको ये दिखने वाला है।
सनी देओल ने किया ये काम
फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आए हैं। सनी देओल ने इस फिल्म में अपने क्रेडिट नाम में सनी देओल नहीं बल्कि 'धरम जी का बेटा' लिखा है।
जी हां, फिल्म की शुरुआत में जब नाम लिखकर आता है तो सनी देओल अपने पिता को खास ट्रिब्यूट देते हुए अपना नाम 'सनी देओल का बेटा' लिखा है। बॉर्डर फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 2026 में रिलीज हुआ है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि इतने सालों के बाद एक बार फिर से बॉर्डर बनेगी।
इतने करोड़ की ओपनिंग
बॉर्डर 2 को लेकर कहा जा रहा था कि ये अच्छी ओपनिंग करेगी लेकिन उस नंबर तक नहीं पहुंची है जो कि होना चाहिए था। फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ की ओपनिंग दी है। हालांकि इस ओपनिंग ने धुरंधर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म ने 28 करोड़ की ओपनिंग दी थी।
अहान शेट्टी को इस फिल्म में काफी पसंद किया जा रहा है और दिलजीत के साथ साथ वरुण ने भी दिल जीते हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या करती है।


Click it and Unblock the Notifications











