नवंबर में शुरू होगी धनुष की अगली फिल्म
दक्षिण भारतीय अभिनेता धनुष तीसरी बार फिल्मकार वेतरी मारन की तमिल फिल्म में काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।
इस समय धनुष तमिल हास्य फिल्म 'नइयांदि' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। मारन ने आईएएनएस को बताया, "अभी फिल्म में नायिका की भूमिका के लिए अभिनेत्री का चुनाव करना बाकी है। अगले कुछ सप्ताह तक नायिका के लिए नाम तय कर लिया जाएगा। सब कुछ समय पर हुआ तो नवंबर में हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।"

धनुष और मारन इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'आदुकालम' और 'पोल्लाथावन' में साथ काम कर चुके हैं।
फिलहाल धनुष अपनी फिल्म 'मारियान' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications